WhatsApp Menu
लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधायक पहुंचे गांवो में, सत्तासर के ग्रामीणों ने जताया आभार।

कई गांवो का दौरा किया विधायक ने, ग्रामीणों से किया संवाद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहें। वे कुचोर आथुनी, कुचोर अगुनी, मेऊसर सहित आस पास के गांवो में पहुंचे और विकास कार्यों का अवलोकन किया। कई गांवो में विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और विधायक ने कई समस्याएं व सुझाव सुने। विधायक ने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, बिजली लाइन सुधार, चिकित्सा सुविधाओं जैसी परियोजनाओं के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सारस्वत ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने व स्वीकृत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। गुरूवार शाम को विधायक लोक सेवा केंद्र पर भी लोगों से मिले व समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
सत्तासर के ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव सत्तासर में नए ट्यूबवेल निर्माण का कार्य गुरूवार को शुभ मुहुर्त में शुरू हुआ। गांव के भाजपा कार्यकर्ता व सक्रिय युवा राजेंद्र, विक्रम सिंह व दिनेश सिण्डोलिया ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से प्रारंभ हुए इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है। इस मौके पर ग्रामीण प्रभुराम सारण, मनाराम शर्मा, भंवरसिंह, महावीर प्रसाद शर्मा, बाबूलाल शर्मा, हीरालाल शर्मा, मानसिंह, भंवरनाथ, गोपालनाथ, हुकुमनाथ, रामलाल सुथार, गोपाल सुथार, ओमप्रकाश सुथार, गजानंद सोनी, कानाराम सुथार, नौरंगलाल शर्मा, बालकिशन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़