WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का शत प्रतिशत कार्य पूरा हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 2,77,138 मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण का कार्य बुधवार शाम को पूरा कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा के निर्देशन में एसआईआर कार्य के पूर्ण होने पर निर्वाचन विभाग व सभी कार्मिकों ने राहत की सांस ली। शर्मा ने एसआईआर के कार्य में जुटे सभी कार्मिकों का आभार जताते हुए उन्हें कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी। पूरे अंचल में गांव ढाणी तक हर घर तक बीएलओ ने चक्कर लगाए है। क्षेत्र में 243 बीएलओ, सहायक बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कृषि विभाग के पर्यवेक्षक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारियों ने संयुक्त रूप से डिजिटाइजेशन किया। सभी का प्रशासन ने आभार जताया। 4 नवंबर से शुरू हुए कार्य की पूर्व में अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी और उससे एक दिन पहले ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार्मिकों ने कार्य पूर्ण कर दिया है। इन दिनों बीएलओ ने कड़ी मेहनत करते हुए गली मोहल्लों, गांव ढाणी तक कई कई चक्कर लगाए और निर्वाचन आयोग का कार्य तय समयावधि में पूरा कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र जिले में एसआईआर में पहले नबंर से कुछ ही पलों की देरी से चुक गया। बीकानेर ईस्ट ने शत प्रतिशत डेटा ऑनलाइन कर दिया व श्रीडूंगरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा है। शत प्रतिशत पुनरीक्षण में 12,250 मतदाताओं की संख्या मृत, अन्यत्र शिफ्टेड, अनउपलब्ध (एएसडी) में दर्शाए गए है। बता देवें शिफ्टेड मतदाता के घरों पर नोटिस भी लगाए गए है। निर्वाचन विभाग के भव्य कटारिया ने बताया कि अंतिम तिथि 4 दिसंबर के स्थान पर 11 दिसंबर कर दी गई है। इस दौरान शिफ्टेड मतदाता को एक और मौका मिल गया है। इनमें शामिल जो लोग अपना मत यहीं रखना चाहते है, वे अपना एसआईआर फार्म बीएलओ को जमा करवा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़