WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 5767 किसानों का बीमा हुआ, 29 दिसंबर तक क्रॉप चेंज करवाने का समय

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 दिसंबर 2025। क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई का कार्य प्राय: पूरा हो चुका है। क्षेत्र में फसल बीमा की कार्रवाई भी प्रारंभ हो गई है। पीएम फसल बीमा योजना पोर्टल पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल के 5767 किसानों का बीमा हो चुका है। ऋणी किसानों का संबंधित बैंक स्वत: ही प्रीमियम काटकर बीमा कंपनी को भेज देगी। अगर ऋणी किसान फसल बीमा से अलग होना चाहता है तो उसे संबंधित बैंक में कल 24 दिसंबर तक लिखित में घोषणा पत्र देना होगा। किसानों को अपनी नवीनतम गिरदावरी बैंक में 29 दिसंबर तक जमा करवानी होगी, ताकि सही फसल का बीमा काटा जा सके और किसान क्लेम से वंचित ना हो। रबी फसलों के तहत खराबे पर जोखिम स्तर स्तर 80 प्रतिशत रहेगा। कृषि अन्वेषक मनोज पेंसिया ने बताया कि गैर ऋणी किसान भी 31 दिसंबर तक ई मित्र व राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर रबी फसल के लिए बीमा करवा सकते है। इसके लिए आधार कार्ड व बैंक पास बुक की फोटो कॉपी तथा नवीनतम जमाबंदी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहते है, तो 24 दिसंबर तक संबंधित बैंक में लिखित में अंडरटेकिंग दे सकते है।
कौनसी फसल का कितना प्रीमियम देना है…
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसलों के बीमा के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में ही प्रीमियम दरें निर्धारित कर गाइडलाइन जारी कर दी गई। कृषि अनवेषक मनोज पेंसिया ने बताया कि इसमें सरसों की कुल बीमित राशि 63264 रूपए है जिसमें कुल प्रीमियम 9489.6 रूपए है, जिसमें किसान को देना है 948.96 रूपए प्रति हैक्टेयर देने है। इसी प्रकार गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 48476 रूपए, कुल प्रीमियम 4847.6 रूपए, जिसमें किसान को देने है 727.14 रूपए देने है। तारामीरा में कुल बीमित राशि 34053 रूपए कुल प्रीमियम 2043.18 रूपए है व किसान को 510.79 प्रति हैक्टेयर देने है। चना के लिए कुल बीमित राशि 26004 रूपए है जिसमें कुल प्रीमियम 7281.12 रूपए है जिसमें किसान को 390.06 रूपए देने है। जीरा के लिए कुल बीमित राशि 74223 रूप्ए व कुल प्रीमियम 11133.45 रूप्ए जिसमें किसान को देने है 3711.15 रूपए देने है। मैथी के लिए कुल बीमित राशि 64802 रूपए है जिसमें कुल प्रीमियम 9072.28 रूपए दिए जिसमें किसान को 3240.1 रूपए देने है। जौ के लिए कुल बीमित राशि 42912 रूपए कुल प्रीमियम 3432.96 रूपए है जिसमें किसान को 643.68 रूपए देने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़