श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 दिसम्बर 2025। बीकानेर जिला परिषद में पहले जहां 29 सीटे ही थी जिन्हें अब परिसीमन के बाद बढ़ा कर 41 कर दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ में पहले जहां 4 जिला परिषद सदस्यों की सीटें थी, वो अब बढ़ कर 7 हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में जिला परिषद की सीट नम्बर 35 में ग्राम पंचायत मोमासर, आडसर, ठुकरियासर, सत्तासर, लिखमादेसर, लाखनसर के सभी क्षेत्र शामिल है। इसी प्रकार वार्ड 36 में ग्राम पंचायत बिंझासर, लौड़ेरा, गुंसाइसर बड़ा, डेलवा, जालबसर, उदरासर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, तोलियासर, जैतासर ग्राम पंचायतें शामिल की गई है। वार्ड 37 में सेरुना, जोधासर, लखासर, समंदसर, बेनिसर, हेमासर, पूनरासर, मानकरासर ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। वार्ड 38 में धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, कितासर भाटियान, कितासर बिदावतान, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा, जैसलसर, पुंदलसर ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। जिला परिषद के वार्ड 39, 40व 41 में रिड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। वार्ड 39 में रिड़ी, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बड़ा, इंदपालसर गुंसाइसर, धर्मास, मिंग्सरिया, धनेरू, बरजांगसर, बाड़ेला को, वार्ड 40 में उपनी, कल्याणसर, कल्याणसर नया, बाना, दुसारणा पंडरिकजी, जाखासर, जाखासर भोमसिंहवतान, केउ, कूनपालसर, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह को व वार्ड 41 में सूडसर, देराजसर, टेऊ, दुलचासर, गोपालसर, साँवतसर, कोटासर, लिखमीसर उतरादा, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, बापेउ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।