डूंगरगढ़ one 26 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की ओर से स्वर्गीय रामावतार सुथार की स्मृति में सोमवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गांधी पार्क के पास स्थित पुस्तकालय भवन में सायं 3:15 बजे सम्पन्न हुआ।
सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित समिति के सदस्य, नागरिक विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद एवं श्री विश्वकर्मा सेवा समिति से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्व. रामावतार सुथार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने स्व. रामावतार के सामाजिक सेवा कार्यों, सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि स्व. रामावतारजी ने सदैव समाजहित को प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम के अंत में श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।