WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य से जुड़ी दो खास खबरें पढें एक साथ

रविवार को तुलसी अस्पताल में लगेगा नि:शुल्क मूत्र रोग परामर्श शिविर
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE, 21 फरवरी 2026। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार को निशुल्क यूरोलॉजी (मूत्र रोग) परामर्श शिविर लगाया जाएगा इस शिविर में पथरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के अंदर मूत्र संबंधित समस्याएं पथरी रोग, प्रोटेस्ट किडनी, गुर्दे, मूत्राशय का कैंसर, बच्चों में जन्मजात गुर्दे, पेशाब की नली संबंधित समस्याएं, महिला व पुरुष में पेशाब संबंधित शिकायतों का निदान उपचार किया जाएगा। इस शिविर में परामर्श के अलावा PSA (प्रोस्टेट विशिष्ट एंटीजन) की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। संबंधित रोगी इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं।

 

श्रीडूंगरगढ़ में 22 फरवरी को जीवनसार वेलनेस सेंटर का शुभारंभ
श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 फरवरी 2026। कस्बे में जीवनसार वेलनेस सेंटर (प्राकृतिक चिकित्सालय) का शुभारंभ 22 फरवरी रविवार को सुबह 10:15 बजे आडसर बास माताजी मंदिर के पास किया जाएगा। केंद्र में प्राकृतिक चिकित्सा, योग, पंचकर्म, फिजियोथैरेपी, आहार चिकित्सा और एक्यूप्रेशर सहित विभिन्न उपचार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहाँ दर्द, मोटापा, मधुमेह, बीपी, गैस, एलर्जी, थायराइड, तनाव, महिलाओं के रोग और अन्य लाइफस्टाइल संबंधी समस्याओं के उपचार की सुविधा होगी। केंद्र का संचालन डॉ. अवधेश स्वामी (BNYS), पूर्व चिकित्सक पतंजलि योगपीठ, द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़