WhatsApp Menu
हाईवे पर आग, सैंकड़ों दर्शक, भंयकर धुंआ, कचरा बना जी का जंजाल। देखें भयावह धुएं के फोटो  |  गर्मियों की तैयारी में विभाग कर रहा मेंटेनेंस, बिजली कटौती से आमजन परेशान, कल फिर हजारों घरों में 3 घंटे बत्ती-गुल।  |  माह के अंतिम रविवार को खाटू धाम के लिए दौड़ लगाएगें श्याम प्रेमी, पंजीयन का अंतिम दौर  |  संविधान दिवस प्रतियोगिता: बीकानेर की छात्रा शबाना ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया  |  श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा से मनाया भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस, साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिया धर्ममय जीवन जीने का संदेश  | 

श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा से मनाया भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस, साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिया धर्ममय जीवन जीने का संदेश

डूंगरगढ़ one 27 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में शुक्रवार सुबह भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर साध्वी लक्ष्यप्रभा ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य भिक्षु जैसे महान व्यक्तित्व के गुणों को अपनाकर जीवन को धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म के मूल अर्थ को समझकर उसे जीवन में उतारना ही सच्ची साधना है।

कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, पूर्व अध्यक्ष मदन मालू, रास्ते की सेवा प्रभारी महेंद्र मालू, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा तथा महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित समाजजनों ने धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़