WhatsApp Menu
बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  |  60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज  |  मनाया स्थापना दिवस, पार्टी ध्वज फहराया, नेताओं ने दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा  |  सरकारी स्कूलों में मना रहें उत्सव  | 

श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर में 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, 6 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा पांच दिवसीय महोत्सव

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को समाज के प्रबुद्ध जनों की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नव निर्मित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर में 10 मई 2026 को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व 6 मई से पांच दिवसीय तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ की जाएगी। 8 मई को बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेजाजी धाम सुरसुरा के लिए रवाना होंगे। 9 मई को श्रद्धालु सुरसुरा धाम से ज्योत लेकर विशाल शोभायात्रा के साथ वापस आएंगे। इसी दिन रात्रि में भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन होगा।

10 मई को प्रातःकाल हवन-यज्ञ के बाद विधिवत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तथा प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की है।

बैठक में प्रभु राम बाना, तुलसीराम गोदारा, आदूराम जाखड़, गोवर्धन खिलेरी, लक्ष्मण खिलेरी, कोडाराम भादू, संतोष गोदारा, सहीराम सायच, नानूराम नैन, किशनाराम गोदारा, नेताराम गोदारा सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान चांद राम चाहर, गोपाल सायच, मूला राम थोरी, पेमा राम गोदारा, श्रवण भांभू, रामलाल जाखड़, किशनाराम सारण, चोखा राम ज्याणी, गंगाराम बाना, गोविंद राम बाना, मुनीराम बाना, सीताराम सीवर, नारायण चाहर, सुरजाराम चाहर, रामचंद्र जाखड़, बजरंग बाना, सोहन नैन, हनुमान महिया, हेतराम जाखड़, हजारीराम, रेखाराम लुखा, धर्मपाल बांगरवा, खीव राम भूकर, चेतन जाखड़, श्रीराम जाखड़, दानाराम माहिया, भीखचंद जाखड़, किशन सिहाग, रेवत दुसाद, लिछू तरड़, डूंगरराम गोदारा, राजेश मंडा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़