WhatsApp Menu
98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  |  NH-11 पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 7 गंभीर घायल; लोगों ने बचाई जान, बाद में कार में लगी आग, देखें फ़ोटो और वीडियो  |  हाइवे पर एक कार व पिकअप भिड़े आमने सामने, लगी वाहनों में आग, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल  |  98.50% के साथ वंशिका टॉपर, 98.33% चाहत और 98.17% पर रही प्रिया, टॉप 8 में 7 बालिकाएं, स्कूल में जश्न का माहौल  | 

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश

कार व 5 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना का आरोप; 15 माह पीहर में रहने को मजबूर

डूंगरगढ़ one 24 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एडवोकेट दीपिका करनाणी के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के न्यायालय में परिवाद पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई है।

परिवाद के अनुसार, प्रार्थिनी सुमन पुत्री बंशीलाल की शादी 23 जून 2023 को संदीप कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी रतनगढ़ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विवाह के समय उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान व नकद राशि स्त्रीधन के रूप में ससुराल पक्ष को सौंपे थे।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पति, सास-ससुर व अन्य परिजनों ने दहेज में कार और 5 लाख रुपए नकद की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था और घर में नौकरानी की तरह काम करवाया जाता था।

परिवाद में यह भी उल्लेख है कि पहली ही रात पति ने दहेज की मांग पूरी होने तक वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लगातार गाली-गलौच, अपमान और मारपीट की घटनाएं होती रहीं।

समझाइश के बाद भी नहीं बदला व्यवहार

पीड़िता के अनुसार, कई बार उसके पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल जाकर समझाइश की, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। करीब 15 माह तक वह अपने पीहर में रहने को मजबूर रही। बाद में समझौते के प्रयास के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन वहां भी उत्पीड़न जारी रहा।

दो माह पहले फिर निकाला घर से, जान से मारने की धमकी

परिवाद में बताया गया है कि करीब दो माह पूर्व ससुराल पक्ष ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से वह अपने पीहर में रह रही है।

कोर्ट से कार्रवाई की मांग

प्रार्थिनी ने न्यायालय से मांग की है कि उसके परिवाद को दर्ज करके स्त्रीधन वापस दिलाया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़