WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  |  17 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  | 

श्रीडूंगरगढ़ में मिला देशी कट्टा, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध हथियारों की मौजूदगी क्षेत्रवासियों के भय का कारण बनती जा रही है। पुलिस द्वारा भी ऐसे हथियारों के खिलाफ लगातार बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। ऐसी ही बरामदगी शनिवार को कस्बे में कालू रोड पर हुई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कालू रोड पर वन विभाग की भूमि पर लावारिस अवस्था मे देशी कट्टा पड़ा है। इस पर एएसआई सुरेश कुमार को मौके पर भेजा गया और कट्टे को जप्त किया गया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़