WhatsApp Menu
लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेशोत्सव के दौरान होगी 10 दिवसीय फ्री डेमो क्लासेज।  |  टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की  |  2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  |  शहीद हेतराम गोदारा के गांव में 1 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, मौजिज लोगों ने की अपील।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं

डूंगरगढ़ one 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक सोमवार को छात्रावास परिसर में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास के विकास, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सुशील सेरडिया ने 3.72 करोड़ रुपए की आय-व्यय का ब्यौरा और निर्माण कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की गई।

ई-लाइब्रेरी का होगा निर्माण

बैठक में बालिका छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की गई। यह लाइब्रेरी 3.51 लाख रुपए की लागत से चौधरी रामुराम महिया एवं अन्नी देवी दुलचासर की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा बनवाई जाएगी।

दानदाताओं ने किया आर्थिक सहयोग

स्व. परमा देवी की स्मृति में उनके पुत्रों भैराराम, श्रवण कुमार और रामनिवास महिया ने 1.01 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा की। वहीं ईमीलाल गोदारा ने बालिका छात्रावास के भोजन कक्ष में फर्नीचर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी ली।

सदस्यता अभियान को मिलेगा जोर

संस्था में समाज के अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम 11-11 हजार रुपए के सहयोग से नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया।

शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में दोनों छात्रावासों में संचालित शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती आएगी।

बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने सुझाव दिए। अंत में श्रवण कुमार भाम्भू एवं कुम्भाराम गोदारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़