WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस कार्रवाई

स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर एक युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। स्कूल के पास धूम्रपान बेचना कानूनन अपराध है। सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने मंगलवार को गांव सेरूणा में स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल के पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, जर्दा बेचने पर इसी गांव के हड़माननाथ को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी से 2 बीड़ी बंडल, 2 गणेश छाप जर्दा, 5 तानसेन गुटका, 2 मिराज पाउच, सिगरेट की एक डब्बी जब्त की। पुलिस ने धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज किया व जांच एएसआई महेंद्रसिंह को दी है।
शराब पी-कर गाड़ी दौड़ाने पर दो चालकों को पकड़ा, किए वाहन सीज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सड़क सुरक्षा के तहत प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड पर काम रही है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने रीड़ी निवासी धर्माराम, गुसाईंसर बड़ा निवासी दौलतराम को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ कर थाने पहुंचाया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए व मामला दर्ज किया गया। वहीं थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के तहत लगातार कार्रवाइयां की जाएगी और शराब पी-कर गाड़ी चलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाइयां जारी रहेगी।
28 बाहरी लोगों से मांगे दस्तावेज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। दिल्ली धमाको के बाद मंलगवार को श्रीडूंगरगढ पुलिस ने दो टीमें बनाकर आधा दर्जन फैक्ट्रियों और कचरा निस्तारण केंद्र, कबाड़ भंडार गृहों का निरीक्षण किया। पुलिस ने 28 लोगों के दस्तावेजों की जांच की। सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम एएसआई रतनलाल, हैड कांस्टेबल धमेंद्र मीणा, कमल किशोर, बद्रीलाल सहित थाने का स्टाफ शामिल रहा। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने पर तुरंत थाने में सूचना देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़