WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद

डूंगरगढ़ one 27 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में चल रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान के तहत तेयुप श्रीडूंगरगढ़ ने स्थानीय आई हॉस्पिटल में Meet & Greet कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान चिकित्सकों व स्टाफ के साथ नेत्रदान को लेकर जागरूकता संवाद किया गया।

कार्यक्रम में परिषद सदस्यों ने नेत्रदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह एक ऐसा दान है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को नई जिंदगी मिल सकती है। डॉ. सुनील गोयल के साथ भी अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

परिषद के सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भी जाकर लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, मंत्री पियूष बोथरा सहित आर्य झाबक, दिनेश भार्गव, रामादेवी, दीपमाला शर्मा और नानू देवी मौजूद रहे।
अंत में परिषद ने आमजन से अपील की कि वे नेत्रदान के लिए आगे आएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंदों को रोशनी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़