WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ में दुर्लभ जीव ‘सेह’ का रेस्क्यू, विलुप्ति के कगार पर है प्रजाति

डूंगरगढ़ one 21 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कालू बास क्षेत्र में आबादी के बीच एक दुर्लभ जीव ‘सेह’ दिखाई देने से कौतूहल बन गया। स्थानीय निवासी बनवारी सोनी ने इसकी सूचना आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को दी। सूचना पर समिति के सेवादार दिव्यांश और वन विभाग के रोहिताश मौके पर पहुंचे और सुरक्षित रेस्क्यू किया।

सेह के शरीर पर नुकीले कांटे होते हैं और यह अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का जीव है। वन विभाग के अनुसार यह जीव विलुप्ति के कगार पर है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी यह क्षेत्र में देखा गया था।
जिस स्थान पर सेह मिला, वह पूरी तरह आबादी क्षेत्र है। जीव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, क्योंकि अधिकांश लोगों ने इसे पहली बार देखा। रेस्क्यू के बाद सेह को सुरक्षित रखा गया है और जल्द ही बीकानेर में नव-निर्मित जियोलॉजिकल पार्क में विस्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़