WhatsApp Menu
10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबे गांव; किसान संघ ने दिया ज्ञापन, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी  |  तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, अब मामला दर्ज  |  कालूबास को मिला 19.3 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट, हुआ शुभारम्भ  |  विधायक ने दी योजना की जानकारी, शिलान्यास में शामिल हुए अधिकारी व अनेक मौजिज लोग  |  बालिका छात्रावास में 7.51लाख की लागत से होगा कार्यालय का निर्माण, दानदाता का जताया आभार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई के 51 मामलों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर निशांत जैन की मौजूदगी में गत 9 अप्रैल को आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 51 परिवादों के निस्तारण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत समिति के वीसी हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग, नगर पालिका, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आए प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध समाधान किया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़