WhatsApp Menu
कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया: मनरेगा के नाम परिवर्तन और अरावली बचाओ अभियान को लेकर प्रदर्शन, पैदल मार्च निकाला

डूंगरगढ़ one 28 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गणपति धर्मकांटा पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने एवं उसे कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही “अरावली बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पर्यावरण के हितों की रक्षा करती आई है। केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

राजेश मंडा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस मौके पर ओमप्रकाश गुरावा, अंजू पारख, प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, रामचंद्र चोटिया, गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैन, आईदान गोदारा, रमेश कुमार प्रजापत, रेखा राम कालवा, सहीराम गोदारा, सावरमल गोदारा, मोहम्मद साबिर, यूसुफ चुनगर, महेश कुमार मंत्री, जितेंद्र शेखावत, सत्यनारायण जाट, मनोज सोमानी, आशीष सेवक, गोकुल गाट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़