WhatsApp Menu
22 फरवरी 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल ले गए चोर  |  400 ग्राम सोना हड़पने का मामला: श्रवण कुमार की जमानत याचिका खारिज  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल नि:शुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर, प्रोस्टेट जांच भी फ्री  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कल नि:शुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर, प्रोस्टेट जांच भी फ्री

डूंगरगढ़ one 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार 22 फरवरी 2026 को नि:शुल्क मूत्र रोग (यूरोलॉजी) परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पथरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी (एमसीएच यूरोलॉजी) अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर के दौरान मूत्र संबंधी समस्याएं, पथरी रोग, प्रोस्टेट, किडनी व मूत्राशय का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, बच्चों में जन्मजात गुर्दे व पेशाब की नली से जुड़ी बीमारियां तथा महिला व पुरुषों में पेशाब से संबंधित शिकायतों का निदान और परामर्श किया जाएगा।

इसके साथ ही शिविर में प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) जांच भी नि:शुल्क की जाएगी।
अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के मरीजों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़