WhatsApp Menu
प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  | 

श्रीडूंगरगढ़ में एक और जिले में आठ लाइसेंस निलंबित, एक लाइसेंस किया निरस्त।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 फरवरी 2026। कृषि विभाग ने गत वर्ष नकली खाद बीज और कीटनाशी की बिक्री और खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर कृषि आदान विक्रेता फर्मों की जांच का अभियान चलाया था। इसमें अनेक स्थानों पर विभाग के अधिकारियों ने नकली होने के संदेह में आदान जब्त कर कार्रवाई की थी, इस दौरान और भी अनियमितताएं पकड़ी गई। इन मामलों में पुलिस थाना में मामले भी दर्ज करवाए गए। अब विभाग ने पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले भर में 8 फर्मों के खाद बीज और कीटनाशी विक्रय के लाइसेंस 14-14 दिन के लिए निलम्बित किए है। साथ ही एक मामले में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए एमीजएसयू विश्वविद्यालय की फर्जी अंकतालिका का उपयोग करने पर इस फर्म के तीनों लाइसेंस निरस्त कर दिए है।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में स्थित दुकान वीर तेजा एग्रो एजेंसी की दुकान में अनियमितता पकड़े जाने पर उवर्रक पंजीयन प्रमाण पत्र और कीटनाशी अनुज्ञा पत्र निलम्बित किया गया है। वहीं अन्नदाता एग्रो एजेंसी गंगानगर रोड बीकानेर का कीटनाशी व बीज लाइसेंस निलम्बित, केसरीचंद उदयचंद फर्म के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप प्रमाणित होने पर उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित, जमींदारा किसान सहकारी सेवा समिति लिमिटेड फर्म समतानगर का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित, गोदारा एग्रो एजेंसी बीछवाल का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित, किए गए है। संयुक्त निदेशक मदनलाल ने बताया कि नोखा की फर्म सारिका एग्रो एजेंसी को जारी बीज अनुज्ञापत्र व कीटनाशी अनुज्ञापत्र एवं उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। इस फर्म के ऑनर ने फर्जी अंकतालिका से लाइसेंस जारी करवा लिए थे। इस पर तीनों लाइसेंस निरस्त करने के साथ एमजीएसयू की अंकतालिका फर्जी जारी करवाने के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़