WhatsApp Menu
खेत के गेट के पास खड़े युवक को स्कोर्पियो ने मारी टक्कर, हुआ गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज  |  सरेआम सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक युवक को किया शांतिभंग में गिरफ्तार  |  पैदल चल रहें राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, किया रेफर  |  23 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन संपन्न

31 अक्टूबर, 2025। श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती हुई वैश्विक पहचान का ज़िक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे हमारे गांव, शहर, प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया और कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता देशहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहा है।

मुख्य वक्ता ओम सारस्वत ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये योजनाएं देश के हर नागरिक को स्वावलंबन की ओर ले जा रही हैं।

इस अवसर पर, कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ की शपथ ली। उन्होंने अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्पों को अपनाने, गाँव, किसान और कारीगरों का समर्थन करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने, पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करने, पर्यावरण के प्रति सजग रहने और देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर रामेश्वर पारीक, भंवरलाल जांगिड़, कोजू राम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, लीलाधर बोथरा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, मोहन कुलड़िया, पवन स्वामी, पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, पार्षद राम सिंह जागीरदार, भरत सुथार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, मदन सोनी, महेंद्र शर्मा, रतन सिंह राठौड़, जगदीश पारीक, ईदान पारीक, लक्ष्मीनारायण सेवग, रामचंद्र नाथ, मोहननाथ, रेखा भदानी, मदन मेघवाल, भिन्यानाथ सिद्ध, कालूनाथ, अशोक सिंह, श्रवण सिंह, जेठाराम भांभू, जीतू माली, बजरंग प्रजापत सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़