WhatsApp Menu
लिखमीसर उत्तरादा में एक दर्जन विद्यार्थी रहें 90% से ऊपर, जैसलसर, बाना, मोमासर, आड़सर, उदरासर स्कूलों में शत प्रतिशत रहा परिणाम, ये रहें स्कूल टॉपर  |  पढ़े आज की चार खास खबरें एक साथ  |  सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित  |  कल से किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे कैंप, जरूर बनवाए आईडी  |  सांइस में 85 बच्चे बने टॉपर, बोथरा ने किया क्षेत्र को गर्वित, हर तीसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर  | 

श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत

डूंगरगढ़ one 31 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। घूमचक्कर के पास आयोजित अजमत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस (जलसा) में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में किछोछा शरीफ (उत्तर प्रदेश) से तशरीफ लाए पीर सय्यद मोहम्मद नूरानी मियां अशरफी उल जिलानी साहब ने अपने बयान में इंसानियत, अच्छे अखलाक, सादगी और इबादत के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा और समाज में भाईचारा कायम रखना ही सच्चे इंसान की पहचान है। जलसे में बाहर से आए मेहमानों का भवानी तावणिया और इमरान राईन ने इस्तकबाल किया। नेपाल से रिजवान अहमद और बीकानेर से नौशाद अहमद ने भी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अमन-चैन के लिए दुआ की।

इस मौके पर क्षेत्र के अनेक मौलाना मौजूद रहे। आयोजन का माहौल पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़