श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के निवासी और राजस्थान पुलिस के जवान 28 वर्षीय राजा हसन का मंगलवार शाम को जयपुर में इंतकाल हो गया। कांस्टेबल राजा हसन पुत्र अजीज दमामी हाल में बीकानेर पुलिस लाइन में सेवारत थे और गत 3 फरवरी को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत हुई। इस पर परिजनों ने उन्हें अपेक्स अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया। यहां से करीब तीन पहले जयपुर के फार्टिज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मंगलवार शाम करीब 5 बजे राज हसन ने दम तोड़ दिया। आज दोपहर करीब 2 बजे पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना दल द्वारा जवान को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। मृतक तीन मासूम बच्चों के पिता थे और उनके इंतकाल से परिवार सहित पुलिस महकमे में भी माहौल गमगीन हो गया है। वहीं लोग उनके घर पहुंच कर परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहें है। विदित रहें वे कोरोना काल में श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी सेवाएं दे चुके है।