डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नायक समाज ने नव पदस्थापित थाने के थानाधिकारी कश्यप सिंह और सब-इंस्पेक्टर रतनलाल का भव्य स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष सहीराम नायक ने उन्हें साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर श्री नायक विकास सेवा समिति के सचिव कुंदन मल लोठ, कोषाध्यक्ष शिवलाल सांवतसर, उपाध्यक्ष शंकर नायक जेतासर, महासचिव रवि कुमार चांवरिया, प्रेम कुमार परसनेऊ और थाने का स्टाफ भी मौजूद रहा।
सीआई कश्यप सिंह ने सभी उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और थाने के अधिकारियों ने “पब्लिक पुलिसिंग” के महत्व पर जोर दिया।