WhatsApp Menu
लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  |  आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां  | 

श्रीडूंगरगढ़ टेंट एंड फ्लावर डेकोरेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रामूनाथ जाखड़, भव्य जुलूस व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

डूंगरगढ़ one 16 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील टेंट एंड फ्लावर डेकोरेशन एसोसिएशन के नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष रामूनाथ जाखड़ का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। रामूनाथ जाखड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर मैन बाजार से भव्य जुलूस रवाना हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रेनबो गार्डन रिसॉर्ट पहुंचा। जुलूस में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सभी टेंट व्यवसाईयों के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह फूल मालाओं व पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन टेंट वेलफेयर सोसायटी डॉ. रवि जिंदल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ टेंट व्यवसायी मोहनलाल माली ने की। डॉ. रवि जिंदल ने रामूनाथ जाखड़ को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलवाया।

समारोह में प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा, विनोद शर्मा, रामावतार शर्मा, कांतिलाल सोनी, बीकानेर संभाग अध्यक्ष पूनमचंद कछावा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र काला, नोखा तहसील अध्यक्ष ईश्वर सिंह चावला, लूणकरणसर अध्यक्ष सुशील बोथरा, नापासर यूनियन अध्यक्ष कैलाश पुष्करणा, खाजूवाला अध्यक्ष रामस्वरूप ढाका, चुरू जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव निर्मल सैनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद गिरी गुसाईं, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल छापोला, पार्षद रामसिंह, महावीर प्रसाद माली, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत सहित शादी-विवाह से जुड़े टेंट, साउंड, डीजे, बैंड, केटरिंग, एलईडी व अन्य व्यवसायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में सालासर डाइंग लाइट, फ्लॉवर डेकोरेशन की भव्य प्रदर्शनी व स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का विशेष बिंदु तब रहा, जब डॉ. रवि जिंदल ने बड़ी घोषणा करते हुए रामूनाथ जाखड़ को राष्ट्रीय टीम में सचिव पद से नवाजा।

टेंट व्यवसायीयों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला, शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सहयोगियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया। अंत में नव नियुक्त अध्यक्ष रामूनाथ जाखड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सक्रिय कार्यकर्ता रामचंद्र छापोला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़