दानदाता आए आगे, सरकारी स्कूल में 25 स्टूल टेबल सेट देकर किया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव धनेरू के राउप्रावि बुरलाई तलाई में सोमवार को दानदाताओं ने नन्हें मुन्नों के लिए 25 सेट स्टूल टेबल देकर शिक्षा के मंदिर में अपना सहयोग दिया। संस्था प्रधान सोनू कुमारी मीणा ने आगे बढ़कर स्कूल में 10 स्टूल टेबल सेट का सहयोग दिया। वहीं मीणा ने बताया कि दानदाता सांडवा निवासी जगदीश पुत्र चांदमल पांडिया ने पांच स्टूल टेबल सेट, धनेरू निवासी सुरेश पुत्र जगदीश पारीक ने 5 स्टूल टेबल सेट, धनेरू के ही मनोहर सिंह पुत्र भंवरसिंह ने 5 स्टूल टेबल सेट स्कूल में दिए है। स्कूल स्टाफ ने इस सहयोग की प्रेरणा देने के लिए पंडित ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वरलाल शर्मा धनेरू का विशेष आभार जताया। इस मौके पर कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मीणा, मुन्नीराम व केशुराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में दिए सहयोग के लिए दानदाताओं का आभार जताया।
समंदसर में व्यवसायिक शिक्षा के छात्रों को दिए बैग व फाइल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव समंदसर में राउमावि में व्यवसायिक शिक्षा विषय के विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य पुष्पा कोली व व्यवसायिक शिक्षक हेमंत यादव ने विद्यार्थियों को बैग और डाक्यूमेंट फाइल का वितरण किया। इस मौके पर उपस्थित खियांराम गोदरा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया व मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी गई। समारोह में सुरेंद्र पूनियां, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, हर्षमोहन, अलका सहारण, मघाराम, जगदीश, तेजपाल सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।
तेयुप को मिला एक और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेरापंथ युवक परिषद को मरीजों के सहयोगार्थ एक और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिला है। ये कंसंट्रेटर नेत्रदानी दिवंगत चंद्रकला बोरड़ की स्मृति में बोरड परिवार ने दिया है। इस हेतु प्रेरक रहें अशोक झाबक ने बताया कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फेफड़ों की विभिन्न बीमारियों में अति उपयोगी रहता है, इससे अनेक मरीजों को लाभ मिल सकेगा। झाबक सहित परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, मन्त्री पीयूष बोथरा ने दानदाता परिवार का आभार जताया।
स्थापना दिवस पर नोहर में आयोजित समारोह में शामिल हुए सुथार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हनुमानगढ़, नोहर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कासीराम गोदारा की अध्यक्षता में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठावान होकर अपनी सेवाएं देने की बात कही। कार्यक्रम में पार्टी ध्वज फहराया गया और भाजपा नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।