WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना। भाग- 2  |  चैत्र चतुर्दशी को तोलियासर में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में भारी भीड़  |  प्रवेशार्थियों को मिलेंगे फीस छूट छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और उपहार, यहां देखें अपना रिजल्ट…  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की।  |  1 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गुरूवार को होने वाले विशेष आयोजन, जरूर पढें और जुडे:-

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भक्ति और आस्था का रंग गहरा होता जा रहा है। कल का दिन सालासर बालाजी के भक्तों के लिए विशेष होने वाला है, क्योंकि दो अलग-अलग स्थानों से पैदल यात्री संघ बाबा के दरबार की ओर प्रस्थान करेंगे।

डेलवां गांव से नागा बाबा पैदल यात्री संघ, अपनी तीसरी फेरी के लिए कल सुबह सवा सात बजे उत्साहपूर्वक रवाना होगा। संघ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रहने, खाने, सोने और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि यात्रा सुगम हो सके। इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु बंशीधर पारीक और सुरेंद्र कुमार डेलू से संपर्क कर सकते हैं।

वहीं, श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास से भी एक पैदल यात्री संघ कल शाम साढ़े चार बजे सालासर के लिए प्रस्थान करेगा। यह संघ ठाकुर जी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद, लाल ध्वजा लेकर जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू करेगा। संघ के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कैलाश पान भंडार, आड़सर बास से संपर्क करके श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

इन यात्राओं के साथ, आड़सर बास में एक विराट भजन संध्या का आयोजन भी कल रात होगा, जो भक्तिमय माहौल को और भी गहरा कर देगा। भैंरूजी मंदिर के पास होने वाले इस कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजेगा। अंखड़ ज्योत, अलौकिक झांकी, ईत्र और पुष्पवर्षा जैसे आयोजन भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। मास्टर नानू, कुमार गुलशन और हीरालाल सिखवाल जैसे भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। आयोजक गणेशाराम मालाराम सोनी बाना वालों ने सभी श्याम भक्तों से इस भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

इन आयोजनों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया है। हर तरफ सालासर बालाजी के नाम की गूंज सुनाई दे रही है, जो श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़