WhatsApp Menu
विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस सक्रिय

पूर्व विधायक ने शुरू किया मनरेगा बचाओ महासंग्राम
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ महासंग्राम’ यात्रा प्रारंभ की है। शुक्रवार को यात्रा के पहले दिन वे क्षेत्र के गांव लखासर, सेरूणा, पूनरासर व बिंझासर पहुंचे और सभाएं की। गोदारा ने सभाओं में शामिल लोगों से अपने हक के लिए लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक पूरा दाम और पूरा काम नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में समय पर उचित मजदूरी और पूरे 100 दिन का रोज़गार देने की मांग सरकार से की जा रही है। सभाओं में गांवो के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी भी गोदारा के साथ रहें।

एसआईआर में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन दिए जा रहें है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत, सेवादल के प्रदेश महासचिव विमल भाटी, डॉ अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद उपखंड कार्यालय पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस की ओर से उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। नेताओं ने बेहिसाब झूठी आपत्तियों को लेकर वोट काटने में पूरी पारदर्शिता रखे जाने की मांग की। विमल भाटी ने बताया कि बड़ी संख्या में फर्जीवाडे से फॉर्म 7 (मतदाताओं के नाम काटने के लिए) जमा करवाए गए। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम काटे जाने की जानकारी मिल रही है। अलग अलग जिलों में भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं के नाम कटवाए जा रहें है। ऐसे में चुनाव आयोग से निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ एसआईआर का कार्य पूरा किए जाने की मांग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़