WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में किया प्रतिभाओं का सम्मान, कड़ी मेहनत की दी प्रेरणा, स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार।  |  महिला वर्ग में उत्साह, गूंज रहें लोकगीत बरस रहा आनंद  |  बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लिए ₹55 लाख स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की 50 लखपति दीदी का किया सम्मान, दी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों से जुड़ी दो खास खबरें पढ़ें एकसाथ

सरकारी खरीद केंद्रों पर रविवार को रहेगा अवकाश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के किसान कल 21 दिसंबर को सरकारी खरीद केंद्र पर मूंगफली लेकर नहीं पहुंचे। सहकारिता विभाग के निरीक्षक भीकासिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के सभी छह केंद्रो पर रविवार को अवकाश रखा गया है। इस दौरान माल का उठाव किया जाएगा जिससे केंद्रो पर माल रखने की जगह बनाई जा सकें। सिंह ने कहा कि सोमवार से खरीद सुचारू रहेगी। किसान अपना माल लेकर सोमवार से केंद्र पर आ सकते है।

कृषि कुओं पर सिंगल फेज बिजली आपूर्ति बंद करने का आरोप, दी आंदोलन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 दिसंबर 2025। कृषि कुओं पर सिंगल फेज बिजली सप्लाई दो दिनों से बंद होने का आरोप लगाते हुए लिखमादेसर जीएसएस के बाहर किसानों ने आज प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि गत दो दिन से सिंगल फेज बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे खेतों में रहने वाले लोग, महिलाएं, विद्यार्थी खासे परेशान हो रहें है। मुकेश ज्याणी ने बताया कि 2017 के बाद से किसानों को 24 घंटे सिंगल फेस बिजली मिलना शुरू हुई थी, जिसे अब बंद किया जा रहा है। खेतों में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक व सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सिंगल फेस बिजली दी जा रही है। जिससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने लिखमादेसर जीएसएस के बाहर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गिरधारी गोदारा, रामप्रताप तरड, राजेश जाट ने कहा कि आगामी बुधवार को लिखमादेसर गांव के जीएसएस में किसान एक बैठक का आयोजन करेंगे व आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर रामलाल जाट, सत्तू मेघवाल, इंद्राज सिद्ध, काननाथ मंडा, नारायणनाथ, भागू जाट, श्याम गोदारा सहित अनेक किसान शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़