WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ

कानून मंत्री से मिले गोदारा, एमडीआर रोड बनाने की मांग
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। बाना से ऊपनी, दुसारणा, भोजास होते हुए बेनीसर नेशनल हाइवे 11 तक एमडीआरर रोड बनाने की मांग ग्रामीणों ने केन्द्रिय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर व उनको ज्ञापन सौंपकर की है। ज्ञापन में बताया गया है कि राज्य सड़क मार्ग बाना से ऊपनी, दुसारणा, भोजास होते हुए बैनीसर नेशनल हाईवे 11 तक एमडीआर रोड बनाकर जोड़ने से नोखा, नागौर, कातर, जसरासर गांव आदि क्षेत्रों के नागरिकों को श्रीडूंगरगढ़ आने में काफी समय लगता है। यहां कृषि कुओं की संख्या अधिक होने के कारण चारा, मूंगफली, तुड़ी आदि से भरे ट्रक, ट्रेक्टर, पिकअप  गाड़ियों से रास्ता जाम रहता है, बीमार व्यक्तियों का अस्पातल पहुंचना भी मुश्किल है। कई बार दुर्घटनाओं के मरीज भी रास्ते में ही दम तोड़ देते है। ऊपनी के रतिराम गोदारा व लक्ष्मीनारायण गोदारा सहित ग्रामीणों ने समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।

श्रद्धालुओं के लिए पूनरासर धाम में बना विशाल छायादार शेड
श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। पूनरासर स्थित हनुमानजी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में विशाल छायादार शेड का निर्माण करवाया गया है। यह शेड श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट (कोलकाता) द्वारा भामाशाह बुलाकी जी भैया (कोलकाता निवासी) के परिवार के आर्थिक सहयोग से बनवाया गया है। करीब 110×170 फुट क्षेत्र में लोहे की मजबूत संरचना एवं जालीदार नेट (चालनी) से तैयार इस छायादार शेड का उद्घाटन राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति डी.एन. जोशी ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंगलाल पारीक, सम्पत पारीक, मोटूलाल हर्ष सहित आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि डी.एन. जोशी, बारिदार पुजारी डालचंद बोथरा, सरपंच माननाथ सिद्ध, सीए रवि नारायण जोशी, शिवकुमार व्यास एवं परमेश्वर नारायण जोशी का साफा, शॉल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिमलचंद बोथरा, जीवनराम पारीक, नौरंगनाथ, शिवनाथ, केशरनाथ, नारायणगिरी, रामस्वरूप नाथ, किशननाथ सहित अनेक ग्रामीणों ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामनाथ आचार्य द्वारा किया गया। इस छायादार शेड के निर्माण से गर्मी के दिनों में मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़