WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति में 250 एमटी का गोदाम स्वीकृत, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जुलाई 2025। राज्य की 17 ग्राम सेवा सहकारी समितियां एव 5 क्रय विक्रय सहकारी समितियां में 250 मैट्रेक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण होगा। साथ ही 20 ग्राम सेवा सहिकारी समितियों में जीर्णशीर्ण गोदामों का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए सहकारिता विभाग पंजीयक द्वारा सवीकृति आदेश जारी कर दिए गए है। इस आदेश के तहत बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ केवीएसएस में 250 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण होगा। इसी प्रकार चूरू के बैरासर छोटा, सोमसीसर, पाली की सेवरिया, जालौर की थूर, चितौड़ की बलकुंडीकला, गोपालपुरा, प्रतापगढ़ की उठेल, राजसमंद की काकरोद, झालावाड़ की बांवडीखेडा जीएसएस, अजमेर अराई केवीएसएस, बूंदी जिले की केशव, अजमेर जिले की नरवर, सीकर की पेवा, श्यामपुरा, जयपुर की सिंगोदकला, भट्टो की गली में 250 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके लिए प्रति समिति 16 लाख रूपए की राशि व्यय की जाएगी। वहीं 20 जीर्ण र्शीण गोदामों का होगा पुर्ननिर्माण होगा जिसमें बीकानेर जिले की खारिचारनान, उदरासर सहित प्रदेशभर में 20 स्थानों पर कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़