WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता खेलने अमरावती रवाना

डूंगरगढ़ one 29 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के होनहार छात्र लक्ष्मण सारण (पुत्र महेंद्र सारण) ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लक्ष्मण का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें भाग लेने के लिए वे अमरावती यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षिडॉ. विनोद सुथार ने खिलाड़ी लक्ष्मण सारण का माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया।

महाविद्यालय परिवार ने लक्ष्मण को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ी की इस सफलता में खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण की यह उपलब्धि उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।

इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी यदि सही मार्गदर्शन पाएँ, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़