WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ के संदीप शर्मा चौथी बार MDRT बने, मिल रही बधाइयां

​श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। भारतीय जीवन बीमा निगम की सैटेलाइट शाखा श्रीडूंगरगढ़ के अभिकर्ता संदीप शर्मा ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए चौथी बार एमडीआरटी का खिताब जीता है। गांव इन्दपालासर सांखलान निवासी और संदीप पुत्र नरसीराम शर्मा ने वर्ष 2025-26 के लिए अंतरराष्ट्रीय MDRT (USA) उपाधि की पात्रता भी प्राप्त की है। शर्मा अपनी शाखा से एकमात्र ऐसे अभिकर्ता हैं, जिन्होंने ये उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वहीं इस वर्ष वे पूरे क्षेत्र से एकमात्र अभिकर्ता है, जिन्होंने ये सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर शाखा प्रबंधक कैलाश मीणा, एबीएम दीपक सारण एवं विकास अधिकारी भुवनेश पारीक ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। बता देवें शर्मा ​अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चार बार MDRT (USA) क्वालीफाई करने वाले क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय सलाहकार हैं। उनके गांव के अनेक मौजिज ग्रामीणों, इस क्षेत्र से जुड़े अभिकर्ताओं सहित अनेक मित्रों व जानकारों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़