WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व गुवाहाटी प्रवासी सीताराम बिहानी सहित पूरी कार्यकारिणी का लगातार दूसरी बार माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के सदस्यों ने निर्विरोध चुनाव संपन्न किए। बिहानी अब 2026-29 कार्यकाल के लिए समाज की संस्था में अपनी सेवाएं देंगे। सभा सदस्यों द्वारा आगामी 22 मार्च को चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित थे। परंतु बुधवार को आयोजित आमसभा में बिहानी के वर्तमान कार्यकाल पर विश्वास जताते हुए सभा सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध आगामी तीन साल के लिए समाज अध्यक्ष चुन लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी केपी सारड़ा ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि बिहानी ने गत तीन वर्षों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लग्न के साथ सेवाएं देते हुए माहेश्वरी समाज को आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए है।
माहेश्वरी सभा गुवाहाटी ने प्रेरणा प्रस्तुत करते हुए माहेश्वरी सभा गुवाहाटी, महिला समिति एवं युवा संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न कर लिया गया है। सभा के मंत्री पद पर सुरेंद्र लाहोटी,  माहेश्वरी महिला समिति में अध्यक्ष पद पर वंदना बिहानी, सचिव पद के लिए निगम तापड़िया, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी एवं सचिव रौनक लढ़ा सहित सभा कार्यकारिणी के 14 सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें आदित्य मूंदड़ा, अशोक सोमानी, बनवारी लाल बिड़ला, भवानी शंकर राठी, जीतू राठी, कैलाश बजाज, मनोज सोमानी, नारायण गट्टानी, राधेश्याम तापड़िया, राजेश बाहेती, राजेश सोनी, रमेश तापड़िया, संतोष तापड़िया, योगेश बाहेती शामिल हैं।
लगातार दूसरी बार पदभाार ग्रहण करते हुए बिहानी ने समाज बंधुओं का आभार जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बिहानी ने कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज सभा के दायित्व पूरे करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़