WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ के चार गांवो में पेयजल किल्लत दूर करवाने की मांग, संभागीय आयुक्त से मिले नेता

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया, जाखासर पुराना, जालबसर और बिग्गाबास रामसरा में ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहें है। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त से मुलाकात की और विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
भादू ने बताया कि मिंगसरिया में विभाग के ट्यूबवेल दो साल से नकारा पड़े है, घरों में पेजयलापूर्ति शत प्रतिशत बंद है। जाखासर पुराना में छह माह से नकारा हुए ट्यूबवेल से पेयजलापूर्ति शत प्रतिशत बंद है। बिग्गाबास रामसरा में एक साल पहले दो ट्यूबवेल फैल हो गए व दो और भी फैल होने की कगार पर है जिनसे नाममात्र की पेयजलापूर्ति हो रही है। गांव जालबसर में विभाग का एक ट्यूबवेल है जो करीब डेढ़ साल से प्राय खराब ही रहता है और ये भी फैल होने की कगार पर है। ऐसे में इन गांवो के ग्रामीण प्रतिदिन पानी के टैंकर मंगवा रहें है। पेयजलापूर्ति के बिना ग्रामीणों का जीवन दुष्कर हो गया है। भादू ने आरोप लगाया कि विभाग के सहायक अभियंता को कई बार अवगत करवाने के बावजूद घोर लापरवाही बरती जा रही है। भादू ने संभागीय आयुक्त से शीघ्र समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़