WhatsApp Menu
27 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से देखे सभी जिंसो के आज के भाव

श्रीडूंगरगढ़, 17 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में आज चहल-पहल देखते ही बन रही थी। मंडी में मूंगफली की आवक अच्छी रही और भावों में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों के चेहरे खिले हुए थे।

व्यापारियों ने आज की बोली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि धनतेरस के पावन अवसर पर मूंगफली की विशेष खरीद-बिक्री ने बाजार में उत्साह का संचार किया।

गौरतलब है कि शनिवार को कस्बे के रीको एरिया और अन्य स्थानों पर स्थित मूंगफली मिलों और बाहर माल भेजने वाली ट्रेडिंग मिलों में धनतेरस के दिन इस सीजन का काम शुरू हो गया। कई व्यापारियों ने अपनी-अपनी मिलों में माल पहुंचाया और शुभ दिन पर नए व्यापार की शुरुआत की।

किसानों और व्यापारियों को ध्यान रहे कि कृषि मंडी में अगली बोली अब अगले सप्ताह गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को लगेगी।

* ग्वार: 4650/- से 4750/-
* ग्वार काला: 4200/- से 4550/-
* मोठ: 4000/- से 4500/-
* दागी मोठ: 3700/- से 4150/-
* चना: 5200/- से 5550/-
* रूसी चना: 5300/- से 5600/-
* मैथी नई: 4300/- से 4600/-
* गेहूं: 2500/- से 2650/-
* गेहूं 1482: 2800/- से 3000/-
* बाजरी: 2450/- से 2550/-
* बाजरी देसी: 3000/- से 3500/-
* तारामीरा नया: 5400/- से 5500/-
* सरसों नई: 5600/- से 6300/-
* पीली सरसों: 6300/- से 7200/-
* ईसबगोल नया: 8000/- से 9500/-
* पैकेट ईसबगोल: 10000/- से 11000/-
* जीरा नया: 15500/- से 16500/-
* मूंग नया: 6000/- से 7250/-
* दागी मूंग: 5000/- से 6000/-
* मूंगफली खला नया: 4850/- से 5351/-
* सिकाई मूंगफली: 5000/- से 5600/-
* मूंगफली चुगा नया: 4400/- से 4900/-
* मूंगफली दाल: 5200/- से 5850/-
* मूंगफली कल्याणी: 3500/- से 4500/-
* मूंगफली बोबरू: 3500/- से 4200/-
* मूंगफली गोटा फ्रेश: 6000/- से 6500/-
* तिल: 7500/- से 8100/-
* मतीरा बीज: 15000/-
* काकरिया बीज: 12000/-
* जौ नया: 2150/- से 2200/-
* नई खल (जानकी ब्रांड): 4000/- से 4400/-
* मूंग चूरी (40kg): 900/- से 1200/-
* मोठ चूरी (40kg): 850/- से 1000/-
* नया धाना: 5200/- से 9800/-
* नरमा: 7000/- से 7800/-

यह खबर श्रीडूंगरगढ़ मंडी में आज के बाजार की स्थिति को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़