WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

श्रीडूंगरगढ़ अंचल से दो जनसमस्याओं की खबर पढें एकसाथ, ग्रामीण कर रहें समाधान की मांग।

बिग्गा में दुर्घटना को न्योता दे रहा बिजली का खंभा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव बिग्गा के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निकट एक 33केवी का पोल तारों के सहारे लटक रहा है। मंगलवार को यहां दुर्घटना की आशंका के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विभाग की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विभागीय कार्मिकों व अधिकारियों को अवगत करवाते हुए इसे तुरंत दुरस्त करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पोल जहां लटक रहा है वही स्कूली बच्चों का आम रास्ता है। आस पास के लोगों ने बताया कि पोल के कारण भय का माहौल बन गया है और इस पोल के कारण मंडरा रहा संकट जीव का जंजाल बन गया है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्मिकों की लापरवाही के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि कार्मिक किसी अनहोनी के घटित होने का इंतजार कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल के पास खड़े दोनों पेड़ों में विद्युत प्रवाह होने से एक बच्ची करंट की चपेट में भी आ गई थी बावजूद इसके विभाग इसे ठीक नहीं कर रहा है।

पूनरासर में बढ़ रहा है कातरे का प्रकोप।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव पूनरासर की रोही में कातरे कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान इससे नुकसान की आशंका से घिर गए है। गांव के उत्तमनाथ सिद्ध ने कृषि विभाग से कातरे का इलाज करवाए जाने की मांग की। सिद्ध ने बताया कि मूंग, बाजरा, ग्वार की फसलों में नुकसान हो रहा है। विभागीय स्तर पर कातरे को रोकने के प्रयास किए जाने जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़