WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में दिखा जंगली जानवर.! पहुंची वन विभाग की टीम, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। क्षेत्र के दुलचासर और सूडसर गांव की रोही में तेंदुए जैसे किसी जंगली जानवर के देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में भय का वातावरण बन गया था। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम, सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थानीय किसानों से संवाद कर घटना की जानकारी जुटाई। टीम द्वारा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया जिसमें पगमार्क, पंजों के निशान और ग्रामीणों द्वारा साझा किए गए वीडियो फुटेज का विश्लेषण किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जिस वन्य जीव को तेंदुआ समझा गया था, वह वास्तव में मरू बिल्ली (Desert Cat) थी। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने जानकारी दी कि मरू बिल्ली राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति है। यह प्राणी मुख्य रूप से निशाचर होता है और मनुष्यों के प्रति आक्रामक नहीं होता। इसका प्रमुख आहार चूहे, छिपकलियां, छोटे पक्षी और कीट होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। मरू बिल्ली मानव जीवन के लिए खतरा नहीं है और जैव विविधता के संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग सतत निगरानी बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़