WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक का जयंती समारोह धर्मास में, संपर्क टोली पहुंची गांवो में, तैयारियां प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंहजी की 102वीं जयंती का समारोह 25 जनवरी को क्षेत्र के गांव धर्मास में आयोजित किया जाएगा।
गुरूवार को संपर्क टोली गांव बरजांगसर, केऊ, जाखासर पुराना, जाखासर नया, रानासर, कुनपालसर, बाडेला, सोनियासर ऊंचाइडा़, सोनियासर शिवदानसिंह पहुंची और क्षत्रिय समाज के परिवारों के मौजिजों से सपंर्क कर परिवार सहित समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। टोली में रणजीत सिंह ईंदपालसर, भंवर सिंह मिंगसरिया, भागीरथ सिंह धर्मास, हरि सिंह गुसांईसर, अजित सिंह हिरावतान सहित अनेक युवा सक्रिय रहें।
धर्मास पहुंचा दल, तैयारी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरूवार शाम को धर्मास पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण व व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां सदस्य कार्यकर्ताओं को सौंपी। इस दौरान यहां पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मांगूसिंह जोधासर, संघ के प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर सहयोगी टीम के साथ मौजूद रहें और टीम ने आयोजन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए हर घर तक संपर्क का प्रयास करने के निर्देश दिए गए। समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा पर विचार किया गया। शेखावत ने समाज की युवा शक्ति से एकजुट होकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़