WhatsApp Menu
राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को  |  पढ़े एक साथ दो खास खबरें  |  आज शाम निकलेगी भव्य और दर्शनीय सवारी यात्रा, आप भी करें दर्शन  |  हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को  |  श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  | 

शौच के लिए गई नाबालिग का मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों में रोष

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव भोजास में डिग्गी में युवती का शव मिलने का मामला आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शांत हुआ ही है कि निकटवर्ती कस्बे बीदासर से ऐसी ही खबर आ रही है। बीदासर कस्बे से 7 किमी दूर गांव घंटियाल बड़ी में शौच के लिए गई नाबालिग का शव जंगल मे मिला है। सुजानगढ़ एडिशनल एसपी दिनेश कुमार पड़िहार ने बताया कि शव मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। अधिक जानकारी की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है सबूत एकत्र किए जा रहे है। वही मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे बालिका शौच के लिए जंगल मे गई थी व कई देर तक लौटी नही तो उसे ढूंढने गए। तो गांव से थोड़ी ही दूर रोही में उसका शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़