WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

शेरूणा व नारसीसर की पेयजल समस्या का होगा समाधान, विधायक ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव शेरूणा व नारसीसर में सोमवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हर घर जल पहुंचाने के मिशन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहा है। इस ट्यूबवेल से गांव शेरुणा एवं नारसीसर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए उनका स्वागत सम्मान किया। शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध, रणवीर सिंह एवं गौरीशंकर स्वामी ने विधायक का साफा व फुलमालाओं से सम्मान किया। वहीं नारसीसर में तेजू सिंह, श्रवण सिंह एवं विष्णु शर्मा ने विधायक का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में जगदीश पारीक, महेश राजोतिया, सुरेंद्र स्वामी, भवानी प्रकाश तावनिया, गोपी मेघवाल सहित अनेक मौजिज नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़