WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

शेरुणा- नारसीसर में पेयजल संकट खत्म, विधायक ताराचंद सारस्वत ने ट्यूबवेल किए शुरू

डूंगरगढ़ one 27 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरुणा और नारसीसर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने दोनों गांवों में नवीन ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक ने स्विच ऑन कर ट्यूबवेल चालू किए।

ट्यूबवेल शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए विधायक का आभार जताया।

ग्रामीणों ने किया स्वागत
शेरुणा गांव में सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह राठौड़, उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध, रणवीर सिंह और गौरीशंकर स्वामी ने विधायक का स्वागत किया। वहीं नारसीसर में तेजू सिंह, श्रवण सिंह और विष्णु शर्मा ने स्वागत किया।

विकास कार्यों को लेकर बोले विधायक
कार्यक्रम के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनहित से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं और आगे भी विकास की गति जारी रहेगी।

ग्रामीणों को मिलेगी स्थायी राहत
ग्रामीणों ने बताया कि नए ट्यूबवेल शुरू होने से अब पेयजल समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और रोजमर्रा के काम आसान होंगे।
कार्यक्रम में जगदीश पारीक, महेश राजोतिया, सुरेंद्र स्वामी, भवानी प्रकाश तावनिया, गोपी मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़