WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

शीतलहर का प्रकोप: आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। वर्तमान में प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप होने के कारण जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का 2 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आदि अन्य गतिविधियां पूर्व की भांति संपादित की जायेगी। समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आंगनबाडी केन्द्रों के संचालन संबंधी समस्त गतिविधियो को यथावत सम्पादित करेंगे। इस अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होने वाले बच्चों को दिया जाने वाला गरम पोषाहार, टेक होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़