WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन  |  16 वर्षीय नाबालिग के नहाने के दौरान बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  डॉ सोनी ने निर्माणाधीन पीएचसी का किया निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश  | 

शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन

डूंगरगढ़ one 10 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवार्थ आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति, उसकी पूजा विधि एवं मंत्र जाप की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रद्धा व विधिपूर्वक की गई शिव आराधना से जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है।

कथा के दूसरे दिन के मुख्य यजमान विजय कुमार सोनी सपत्नीक कथा में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।

गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक आयोजन का संचालन गौ माता भंडारा गौशाला समिति, श्री डूंगरगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़