WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

शिविरा पंचांग में बदलाव: संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ अब मार्च में

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग सत्र 2025-26 में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत पूर्व में फरवरी में प्रस्तावित सत्रांत की संस्था प्रधान वाकपीठ की तिथियों में बदलाव किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब यह वाकपीठ 12 व 13 फरवरी 2026 के स्थान पर 27 व 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिविरा पंचांग सत्र 2025-26 की शेष सभी गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों व शिक्षण संस्थाओं को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़