WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

विलुप्त होने की कगार पर पहुंचा जीव सेह, आबादी क्षेत्र में नजर आया तो समिति व वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 दिसंबर 2025। रेगिस्तान के विलुप्त होने वाले जीवों में शामिल सेह रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के आबादी क्षेत्र में नजर आया। कालू बास निवासी बनवारी सोनी ने आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को सूचित किया। सोनी ने बताया कि एक विचित्र जीव उनके घर के पास दिखाई दिया है, जिसके शरीर पर कांटे ही कांटे है। इस पर समिति सेवादार दिव्यांश व स्थानीय वन विभाग के रोहिताश ने पहुंचकर सेह को सुरक्षित रेस्क्यू किया। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इसे शीघ्र ही बीकानेर में नए बन रहे जीओलॉजिकल पार्क में विस्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये जीव दुर्लभ प्रजाति का है व वर्ष 2018 में क्षेत्र में एक बार दिखाई दिया था। अभी यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है, जिस स्थान पर ये मिला यह आबादी क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए एकत्र हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़