WhatsApp Menu
लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  |  आईएएस सुनील के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, दी बधाइयां  | 

विधि व पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम, न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को बताए अधिकार व कर्तव्य

डूंगरगढ़ one 16 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में विधि एवं पर्यावरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों, नैतिक कर्तव्यों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखने तथा नैतिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान रतनलाल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सीबीईओ ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य रामचंद्र एवं वरिष्ठ अध्यापक जीतू सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़