WhatsApp Menu
मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  | 

विधि विधान से संपन्न हुई गुरू गोरखनाथजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 फरवरी 2026। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के निकटवर्ती स्थित सिद्ध रूस्तम जी महाराज की तपोस्थली रूस्तम धोरा पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। यहां दानदाताओं द्वारा गुरू गोरखनाथजी मंदिर का निर्माण करवाया गया और विधि विधान से बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का हवन पूजन संपन्न किया गया। गोरखनाथ जी की मूर्ति स्थापना के बाद प्रथम ज्योत आरती हंसोजी धाम के परमहंस संत सोमनाथ जी महाराज ने की। संत ने उपस्थित जनों को आशीर्वाद देते हुए गुरू में निष्ठा रखने का उपदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार शामिल हुए, मंदिर परिसर में गुरू गोरखनाथजी के जयकारे गूंज उठे।
16 फरवरी तक होगी भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रूस्तम धोरा पर मंगलवार को भागवत कथा भी प्रारंभ हुई जिसमें पूनरासर वाले तुलसीराम पारीक कथा का वाचन कर रहें है। ट्रस्ट सदस्य महेंद्र बिडासरा ने बताया कि कथा 16 फरवरी तक आयोजित होगी और सुबह 11.15 से शाम 4.15 बजे तक कथा श्रवण का समय है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं को गांव पूनरासर, लिखमादेसर व श्रीडूंगरगढ़ से लाने, लेजाने के लिए बसों का प्रबंध भी किया गया है। कोई श्रद्धालु सिद्ध स्थल पर आकर कथा श्रवण का लाभ लेना चाहे तो वे मोहननाथ सिद्ध 7218963555 पर संपर्क कर सूचना प्राप्त कर सकते है।
मंदिर निर्माण में ये बने सहयोगी, ट्रस्ट ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अनेक दानदाताओं सहित विभिन्न स्थानों के दानदाताओं ने मंदिर निर्माण में सहयोग राशि भेंट दी। श्रीजसनाथजी धाम सिद्ध रूस्तम धोरा ओरण ट्रस्ट के अध्यक्ष पोकरनाथ डांगा, मंत्री ओशो जिज्ञासु गोदारा व कोषाध्यक्ष काननाथ मूंड सहित सदस्यों ने दानदाताओं का सम्मान करते हुए आभार जताया। मंदिर निर्माण में 1, 11,111 रूपए का सहयोग महंत जैठनाथ पुत्र मोतीनाथ जाखड़ परिवार ने दिया। गोपालनाथ व उनके पुत्र ईश्वरनाथ हीरनाथ बन्नानाथ आसनाथ मघनाथ सारण लूणासर द्वारा 1 लाख 51 हजार रूपए, बुधनाथ प्रेमनाथ सुगननाथ पुत्र बेगनाथ महिया जोगलिया 1 लाख 21 हजार रूपए, कुनणाराम पुत्र लूणाराम बिडासरा परिवार व कालूराम खिराजराम गोधुराम सोहनराम पुत्र लूणाराम डूडी अमृतवासी ने अलग अलग 1,01,000/- का सहयोग दिया है। वहीं 51 हजार के सहयोगी आसुराम पुत्र जसुराम सिंवल व तुलछादेवी पत्नी भंवरनाथ मंडा आलसर ने सहयोग दिया। वहीं मोहननाथ पुत्र काननाथ गोदारा बरजांगसर, पोकरनाथ पुत्र रूघनाथ डांगा व हंसनाथ पुत्र फूसनाथ ज्याणी घंटियाल बड़ी, आसुराम ज्याणी अमृतवासी, पदमनाथ पुत्र गणपतनाथ मूंड जोगलिया, मोहनी देवी पत्नी मूलनाथ सांई जोगलिया, मोटनाथ हीरनाथ हरजीनाथ घासीनाथ हरखनाथ देवनाथ पुत्र रामनाथ सांई जैतासर, पूनमचंद पुत्र मालूराम तिवाड़ी लिखमादेसर, मंगतुनाथ पुद्ध गुमाननाथ मंडा भरपालसर, पोकरनाथ रूघनाथ डाउनाथ चेतननाथ पुत्र तिलोकनाथ जाखड़ रिड़ी, आदूनाथ खेतनाथ पुत्र गीधनाथ गोदारा परिवार ऊपनी परिवार ने 51-51 हजार रूपए मंदिर निर्माण में सहयोग दिया। इसके साथ ही आलसर बास, बरजांगसर, लिखमादेसर, रिड़ी, ऊपनी बेनीसर, धनेरू, पूनरासर, घंटियाल बड़ी, बलरामपुरा, प्रेमनगर, ढढ़ेरू भामूवान गोदारान, जैतासर, अमृतवासी, बादड़िया, जोगलिया, भरपालसर, दूंकर, छाजूसर, लूणासर, परसनेऊ, बिकमसर, लाछड़सर, ऊंटालड़, साजनवासी, ईदंपालसर हीरावतान, खेराट, राजेडू, ढाणी महियान, लाखणसर, बाड़मेर, श्रीडूंगरगढ़, बालेरा, नकोदेसर व सांडवा से अनेक दानदाताओं ने 51 सौ से लेकर 41 हजार तक का सहयोग मंदिर निर्माण में दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़