WhatsApp Menu
बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  | 

विद्युत कार्मिक ने सेटलमेंट के एवज में माँगी रिश्वत, एसीबी ने धरा रंगे हाथों

डूंगरगढ़ one 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कृषि कुएं की वीसीआर सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के एक कार्मिक को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी चुरू की टीम ने यह कार्रवाई सहायक अभियंता ऊपनी कार्यालय में की।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा ने बताया कि सीआई महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके से 1 लाख 45 हजार रुपए बरामद किए और आरोपी कार्मिक विनोद पूनियां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लिखमीसर उत्तरादा निवासी किसान के कृषि कुएं पर जारी 3 लाख 54 हजार रुपए की वीसीआर को कम कर सेटल करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
आरोपी ने पहले वीसीआर को 1 लाख 50 हजार रुपए में सेटल करने की बात कही। किसान के लगातार आग्रह पर सौदा 1 लाख 45 हजार रुपए में तय हुआ। इस दौरान आरोपी ने 3.54 लाख रुपए की वीसीआर के बदले 1 लाख 15 हजार रुपए का नोटिस भी जारी करवा दिया।
एसीबी के अनुसार, आरोपी 1.45 लाख रुपए में से 1.15 लाख रुपए विभाग में जमा करवाने और शेष 30 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लेने वाला था। रिश्वत की राशि लेते समय एसीबी टीम ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पूरी रकम जब्त कर ली।
फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़