WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

“विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 मार्च 2026। आड़सर बास में स्थित गीता पब्लिक स्कूल (GPS) द्वारा शहर के सभी 5वीं व 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खास खबर आई है। स्कूल द्वारा नन्हें मुन्नों के लिए “Science Talent Scholarship Test 2026” का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्कूल निदेशक धीरज माटोलिया ने बताया कि ये टेस्ट विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की समझ व गणित विषय की तार्किक क्षमता सहित विषय ज्ञान का मूल्यांकन करने का माध्यम होगा। परीक्षा में गणित व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका स्तर 5वीं व 8वीं कक्षा तक का ही होगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ₹5000, ₹4000, ₹3000, ₹2000 एवं ₹1000 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ये सभी पुरस्कार कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनों वर्गों के लिए मिलाकर प्रदान किए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल सकेगा। निदेशक ने ये स्पष्ट किया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी का स्कूल में एडमिशन करवाना अनिवार्य नहीं होगा। प्रतियोगिता की परीक्षा तिथि 8 मार्च (रविवार) को आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 9216661779 नबंर पर व्हाट्सएप करवा सकते है या संपर्क भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़