WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

विकास रथों से गांव-शहर तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएंराज्य सरकार के 2 साल पूरे, रविवार को जिलेभर में प्रचार-प्रसार

डूंगरगढ़ one 13 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिलेभर में ‘विकास रथों’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में नगरासर, सेवड़ा, बीकमपुर, गोगड़ियावाला और फूलासर बड़ा में विकास रथ पहुंचेगा। लूणकरणसर में बखुसर, सुई, खोडाला, शेखसर और शेरपुर, वहीं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 8 केवाईडी, 17 केवाईडी, 22 केवाईडी, 14 बीडी और 20 बीडी को शामिल किया गया है।

नोखा विधानसभा क्षेत्र के सोवा, सोनियाला, जसरासर, गजसुखदेसर और बिलनियासर, श्रीडूंगरगढ़ के लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा, कुचौर अगुणी, कुचौर अथूणी और बादनू में भी रथों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

शहरी क्षेत्र में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पीबीएम अस्पताल, अंबेडकर सर्किल, अग्रसेन सर्किल, तुलसी सर्किल और सादुल सिंह सर्किल पर कार्यक्रम होंगे। वहीं बीकानेर पश्चिम में आवासन मंडल कार्यालय, सामुदायिक भवन, मुक्ता प्रसाद हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन के सामने और पूगल रोड सब्जी मंडी के आगे विकास रथ पहुंचेंगे।

कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और लाभों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़