WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

वन विभाग ने दी प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का संदेश, सरकारी स्कूलों में किया प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026। सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 पर वन विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के राउप्रावि व रूपादेवी मोहता राउमावि में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सहायक वन सरंक्षक सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 की थी आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। इसके तहत विभागीय कार्मिकों द्वारा बच्चों को पुराने पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से अपने प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का संदेश देते हुए जागरूक किया गया। स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिक महत्व, जल संरक्षण तथा जैव विविधता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समझ व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया, जिसमें विद्यालयों के शिक्षक भी सक्रिय रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़